logo
CENTRE DE SOINS DENTAIRES VÉSENAZ
Route de Thonon 65 - 1222 Vésenaz - +41 22 722 04 22
le cabinet

आपात चिकित्सा

आपात चिकित्सा के लिए परामर्श हर कार्यदिवस को सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक प्रदान किया जाता है। आपके इंतज़ार के समय को कम करने के लिए ये परामर्श मिलने का समय निश्चित किए बिना ही दिये जाते हैं। इन आपात उपचारों के उद्देश्य आपके स्वास्थ्य में आ सकने वाले गिराव को रोकना, दर्द को कम करना, और अस्थायी तौर से सौंदर्यता को पुनः स्थापित करना है। इन परामर्शों के लिए कोई अतिरिक्त फ़ीस नहीं ली जाती है।

स्वास्थ्य चिकित्सा

ये उपचार हमारे दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा प्रदान किए जाते हैं। इनमें दांतों की परतों (नरम या सख्त) को साफ़ किया जाता है तथा दांतसाफ़ करने के विभिन्न तरीकों के बारे में निर्देश दिए जाते हैं जैसे दात साफ़ करने वाले धागे, या दांतों के बीच के स्थान को साफ़ करने की तीलियां आदि। आपके मुख एवं दांतों के दक्ष परीक्षण और दांतों के यथासमय उपचार के लिए हम साल में कम से कम एक बार जांच की सलाह देते हैं।

श्वेतीकरण

इसका उद्देश्य आपके जीवित या मृत दांतों को उज्ज्वल बनाना है। जीवित दांतों पर, यह कार्बामाइड परऑक्साइड के एक जैल के प्रयोग द्वारा किया जाता है जिसमें ऑक्सीजन मुख्य सक्रिय पदार्थ है और दंतनलियों में हमारी प्रयोगशाला द्वारा निर्मित एक नरम रेज़िन द्वारा किया जाता है। इसका प्रयोग आप अपने घर पर दंत चिकित्सक के निर्देशों का पालन करते हुए कर सकते हैं। मृत दांतों के लिए सक्रिय पदार्थ को दांतों के अंदर कई दिनों तक लगाया जाता है और दांतों का रंद ठीक हो जाने तक इसका नियमित प्रयोग किया जा सकता है।


प्लास्टिक चिकित्सा

ये उपचार सभी तरह के दांतों पर रेज़िनों के प्रयोग से किए जाते हैं जो दांतों के कार्य, आकार और रंग को ठीक कर देते हैं। दांतों की परिस्थिति को देखते हुए दंत चिकित्सक एक या दो बार (इनले, ऑनले, ओवरले) में उपचार प्रस्तुत करेगा। इस परिस्थिति में, तकनीशियन टूटे हुए हिस्से का निर्माण करेगा जिसे बचे हुए दाँत पर चिपकाया जाएगा। दांतों की सुंदरता कायम रखने के लिए और पारे के ज़हरीले प्रभाव से संबंधित विवाद के कारण आजकल अमलगम (या पारा भरना) का प्रयोग नहीं किया जाता है

मसूढ़ों की चिकित्सा

इस दंत चिकित्सा का उद्देश्य दांतों (जीवित या मृत) की जड़ों का उपचार करना है जबकि दांत के सचेत हिस्से (गूदे या नस) में क्षिद्र हो। सबसे पहले दांतों की नली की अंदरूनी नस को हटाया जाता है जिससे कि रोगाणुनाशक पदार्थ को अंदर तक पहुंचाया जा सके। इसके पश्चात संक्रमण से बचाव के लिए इस दंत नली को पूरी तरह से सील कर दिया जाता है इस संदर्भ में प्रयोग की जाने वाली पुरानी हाथ की तकनीकें बहुत कठिन थीं और बहुत अधिक समय लेती थीं। पिछले कुछ वर्षों में दंत चिकित्सकों ने इस क्षेत्र में बहुत सुधार किए हैं। हमारा केंद्र नई तकनीकों वाले निकल टाइटन के स्वचलित यंत्रों से सुसज्जित है।

दंत जड़ चिकित्सा

यह दंत चिकित्सा मसूढ़ों और दांतों को थामने वाली झिल्लियों और हड्डियों से संबंधित समस्याओं का समाधान करती है। सीमित संक्रमण की स्थिति में सामान्य उपचार या अधिक खराब स्थिति में एक विशेषज्ञ द्वारा इसका इलाज किया जाता है। ये उपचार दंत स्वास्थ्य विशेषज्ञ की मदद से स्थानीय निश्चेतनता की स्थिति में कई चरणों में किया जाता है।सबसे पहले एक गहरी सफ़ाई के बाद जड़ों की सफ़ाई के लिए शल्य चिकित्सा की जाती है।


मुख शल्य चिकित्सा

सभी तरह के दांतों (सरल से लेकर कठिन तक) को मुख शल्य चिकित्सा के द्वारा निकाला जाता है। सबसे आम शल्य चिकित्सा अकल जाड़ को निकालना या जड़ आरोपण हैं। अन्य तकनीकों में दंत आरोपण के लिए हड्डियों का आकार बढ़ाने के लिए की गई हड्डियों की शिल्पकारी है।

जड़ आरोपण

जड़ आरोपण में एक निकाली गई असली जड़ की जगह कृत्रिम जड़ लगाई जाती है। इस कृत्रिम जड़ पर एक जोड़ के द्वारा एक नकली दांतस्थापित किया जा सकता है। हम दुनिया भर में जाने माने स्विस स्ट्रॉमन (Straumann®) आरोपण का प्रयोग करते हैं। विश्व में विभिन्न आकार, सतहों और पदार्थों वाले आरोपण प्रयोग किए जाते हैं। स्ट्रॉमन Straumann® आरोपण बेलनाकार, जैविक सक्रिय सतह (SLActive) वाले टाइटन के बने होते हैं और हड्डी में जड़ को एक शीघ्र और ठोस आधार प्रदान करते हैं।

दंत क्षिद्र चिकित्सा

यह दंत चिकित्सा दांतों में हर तरह के छेदों का इलाज करती है। कुछ क्षिद्र साधारण हो सकते हैं जबकि अन्य बहुत गंभीर जिनके लिए विशेष इलाज, शल्य चिकित्सा या विकिरण चिकित्सा का प्रयोग करना पड़ सकता है। अपने दंत चिकित्सक से नियमित परामर्श करने पर दंत क्षिद्रों की समय पर जाँच कर उन्हें फैलने से बचाया जा सकता है विशेषकर तंबाकू या अल्कॉहल संबंधी। समय पर की गई डाइग्नस्टिक् इसका सरल उपचार और शीघ्र आरोग्यकर कर देती है।


कृत्रिम दंत संस्थापन (स्थिर)

इस चिकित्सा के द्वारा बहुत खराब हुए दांतों की जगह एक तकनीशियन द्वारा प्रयोगशाला में निर्मित दाँत लगाए जाते हैं। नए दांतों को सीमेंट या गोंद के द्वारा पक्की तरह से चिपका दिया जाता है। आजकल नए दाँत मृत्तिका (सिरेमिक) एवं धातु के बने होते हैं जिनमें एक बहुमूल्य धातु पर सिरेमिक की सतह लगी होती है। कुछ वर्षों से पूर्णतः सिरेमिक के दाँत भी उपलब्ध हैं जो अधिक खूबसूरत दिखाई देते हैं।

कृत्रिम दंत संस्थापन (हटाए जा सकने वाले)

इसमें गायब दांतों की जगह एक सॉकेट लगाया जाता है जिसे बचे हुए दांतों के साथ अटकाया जाता है। यह सॉकेट पूर्णतः स्थिर नहीं होता और इसे भिजन के बाद साफ़ करने के लिए और रात को सोने से पहले हटाना पड़ता है। यह तरीका स्थिर दांतों की तुलना में कम आरामदायक होता है लेकिन कई बार टूटे हुए दांतों की

दंत संशोधन

दंत संशोधन टेढ़े मेढ़े दांतों को उपर और नीचे के दांतों के अनुसार सीधा करता है। इसके लिए स्थिर या हटाए जा सकने वाले वलयों (ब्रेस) का प्रयोग किया जाता है। अधिकतर इसका प्रयोग बच्चों और किशोरों के लिए किया जाता है, लेकिन किसी भी उम्र के व्यक्ति के लिए भी दंत संशोधन किया जा सकता है यदि उसके दांतों का स्वास्थ्य ठीक हो।


बाल दंत चिकित्सा

इस चिकित्सा में बच्चों ले दांतों का इलाज किया जाता है। ये उपचार वयस्कों के उपचार कए समान ही होते हैं। हम सभी उम्र के बच्चों का इलाज करते हैं लेकिन 3 साल से कम उम्र के बच्चों का उपचार करना बहुत कठिन या लगभग असंभव ही है। 2 साल से कम उम्र के बच्चों के माता-पिताओं को हम दंत बीमा कराने की सलाह देते हैं। कोई विशेष समस्या न होने की स्थिति में बच्चे का पहला परामर्श लगभग 4 साल की उम्र में होना चाहिए।